गेहूं की फसल के लिए ठंड लाभदायक

 पाली ( हरदोई )-  दिसंबर में लगातार बढ़ रही ठंड से जहां बच्चे व वृद्ध ठिठुरने लगे हैं वहीं बढ़ती ठंड किसानों की गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताई जा रही है । दिसंबर में लगातार बढ़ रही ठंड से जहां बच्चे व वृद्ध ठिठुरने लगे हैं वहीं बढ़ती ठंड किसानों की गेहूं की फसल के लिए सोना साबित होने के कयास लगाए जा रहे हैैं ।

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे गेहूं की फसल विकसित हो रही है। अगेती फसलों की बिजाई में किसान पानी के साथ साथ खाद बीज डाल चुके हैं। लेकिन सर्दी न पड़ने की वजह से उनकी फसल का सही विकास नहीं हो रहा था। अब कुछ दिन से ठंड बढ़ने के साथ गेहूं की फसल मेें तेजी से बढ़वार व फुटाव भी अधिक हो रहा है  । इस बारे में कृषि कृषि जानकारों का कहना है कि ठंड के साथ ही गेहूं का पौधा फलता फूलता है । ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है । जितनी ठंड बढ़ेगी उतनी ही गेहूं की फसल विकसित होगी ।