19.10.2020 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ महानगर गोल मार्केट पर संपन्न हुई । जिसमें सर्वसम्मति से यासिर अजहर सिद्दीकी जी की निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गौरव तिवारी को युवा प्रकोष्ठ लखनऊ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया ।
संगठन आशा एवं विश्वास करता है कि व्यापारियों के हित में काम करते हुए संगठन को आगे बढ़ाते रहेंगे । इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्रा, कपूरथला अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सुनील जैन, अजय अग्रवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे ।