हरदोई- उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की बैठक पिहानी चुंगी के समीप रैंगाई हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री ऋषिराम त्रिपाठी ने बिजली संविदा कर्मियों के हो रहे शोषण, ईएसआई न दिए जाने पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मौजूद संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने संविदा कर्मियों के हितों में 18-18 आदेश किए। लेकिन उन आदेशों का विभाग में पालन नहीं हो रहा है। कहा कि उच्च न्यायालय प्रयागराज की लखनऊ खंडपीठ ने बिजली संविदा कर्मियों के हित में समान कार्य समान वेतन का आदेश 3 माह में लागू किए जाने के आदेश विभाग को दिए। लेकिन प्रदेश में इसे लागू नहीं किया गया। चेतावनी दी कि संगठन ने निर्णय लिया है कि आगामी 29 तारीख को 10 बजे लखनऊ के हजरतगंज पहुंचकर संविदा कर्मी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। इस मौके पर सुशील कुमार, रियाज अली, रविन्द्र कुमार, पंकज मिश्रा आदि रहे