दो लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप

हरदोई- अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव निवासी युवक ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर दो लोगों पर अपनी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। डीएम से जमीन का कब्जा वापस दिलाए जाने की मांग की गई है।

तहसील सवायजपुर के परगना सांडी के अंतर्गत श्रीमऊ गांव निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र वीरपाल सिंह ने डीएम से की गई शिकायत में बताया कि उसकी जमीन गांव के पश्चिम में चकबंदी के दौरान नापी गई। जिसके बाद कुछ दिनो तक उसने अपनी जमीन को जोता बोया। लेकिन बीते 11 अक्टूबर को गांव निवासी पवन कुमार सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने अपने भाई अंशुल सिंह के साथ मिलकर उसकी जमीन को जोत लिया है। आरोप लगाया कि जब उसने आरोपियों को जमीन कब्जाने से मना किया तो सभी उसे गाली-गलौच कर पीटने दौड़े। आगे कोई वारदात न हो इसके लिए मामले में न्याय दिलाने की मांग की गई है।