कछौना (हरदोई) : जिले में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्तमान समय में एक्स रे मशीन व टेक्नीशियन की आम जनमानस की नितांत मांग है। बड़े पैमाने पर सामुदायिक केंद्रों पर एक्स-रे मशीन व टेक्नीशियन की समानता नहीं है।
काफी स्थानों पर एक्सरे मशीनें हैं, परंतु टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है और कहीं पर एक्स रे मशीन ही नहीं है, जिससे आम जनमानस को काफी दिक्कत हो रही हैं। मरीज इलाज के अभाव में प्राइवेट एक्स-रे केंद्रों पर जाने को मजबूर हैं। जिससे उनका आर्थिक शोषण होता हैं। एक्स रे मशीन धूल फांक रही हैं। कछौना में कई वर्षों से एक्स रे टेक्नीशियन की तैनाती हैं। परंतु एक्स-रे मशीन नहीं मौजूद हैं। जबकि वर्तमान समय सड़क दुर्घटनाओं में इलाज न होने के कारण मरीज की चोट का सही आकलन नहीं होने के कारण मजबूरी में डॉक्टर जिला अस्पताल रिफर कर देते हैं। यही कमोवेश स्थिति ज्यादातर सामुदायिक केंद्रों की हैं।
इस प्रकरण को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य केंद्रों से प्रश्न प्रभार के तहत प्रश्न पूछा है जनपद जनपद हरदोई में कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिनमें एक्स रे व अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है। परंतु एक्स-रे टेक्नीशियन व ऑपरेटर न होने के कारण कार्य प्रभावित है। इस प्रश्न पूछने के बाद विभाग विसंगत को ध्यान में लेगी जिससे एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही हैं। वहां टेक्नीशियन व ऑपरेटर की तैनाती की जाए। जिससे आम जनमानस को स्वास्थ्य का लाभ मिले। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के स्वास्थ्य कर्मियों से प्रश्न पूछने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गयी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता