मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बृहद क्रियान्वयन हेतु बैठक 29 जुलाई को

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बृहद क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में 29 जुलाई 2021 को सायं 4.30 बजे विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, समस्त एम0ओ0आई0सी0 तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में ससमय समस्त सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।