अंकित सक्सेना बदायूँ-
बदायूं कायस्थ महासभा की ओर से भाजपा ब्रज प्रांत के पूर्व ब्रज क्षेत्रीय उपध्यक्ष जेके सक्सेना के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई ।

इस मौके पर जेके सक्सेना ने कायस्थ समाज के लोगों से समाज के होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया और कहा कि समाज की ओर से जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें मेरी ओर से जो भी सहयोग रहेगा उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन जौहरी ने कहा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है । जिसमें सुभाष चंद्र बोस की जयंती होली मेला और अन्य ऐसे ही कई कार्यक्रमों को लेकर समाज के लोगों से अभी से तैयारी करने के लिए जुट जाने का आह्व्हान किया और कहा की कायस्थ महासभा के जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें समाज को एकजुट होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ानी चाहिए इस मौके पर प्रदीप भारती सभासद राजीव नारायण रायजादा विजय सक्सेना विनोद सक्सेना आकाश सक्सेना महेश सक्सेना एडवोकेट विक्रम सक्सेना सोमेश सक्सेना विपिन सक्सेना अरुण सक्सेना विवेश सक्सेना नवनीत सक्सेना सुधांशु सक्सेना गौरव सक्सेना शेखर सक्सेना रमाकांत सक्सेना राजेश जौहरी अजय सक्सेना संदीप सक्सेना संजीव सक्सेना विजय सक्सेना राहुल सक्सेना अंकित सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे