
भवानीमंडी:- सुदर्शन सेवा संस्थान के सचिव दशरथ सिंहजी सोलंकी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि हमारी सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र सिंहजी प्रतिहार और उपाध्यक्ष दिलीप सिंह जी तंवर की सक्रियता और अथक प्रयासो के चलते विगत कई वर्षों से निरंतर संस्थान संचालित एवं सक्रिय होकर समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रही हैं ।

इसी कड़ी में सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा गत वर्ष भी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तीर्ण रहे छात्र-छात्राओं एवं 2018-19 में बोर्ड की परीक्षा में 10वी व 12वी में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को आज रा. उ. मा. वि. गुढ़ा प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । हाल ही में हुए पंचायती चुनाव में विजय रहे झालावाड़ जिले के सभी सरपंचों को भी सम्मानित किया गया।

सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले में प्रथम आने पर अलावा निवासी बालिका शारदा कुँवर को 55555/- का पुरस्कार श्री राजेंद्र सिंहजी पूर्व सरपंच-डग की और से देकर सम्मानित किया गया साथ ही पिड़ावा ब्लाक में प्रथम आने पर सरखेड़ी निवासी कृष्ण पाल सिंह को 5555/-का पुरस्कार निशान कोचिंग क्लास कोटा की और साथ ही जिला स्तर पर सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों को जिसमे बन्टू सिंह को 7777/- का पुरस्कार श्री ईश्वर सिंहजी सरपंच- हरनावदा और असनावर निवासी प्रज्ञा कुमारी प्रजापत को 7777/- का पुरस्कार श्री बने सिंहजी सरपंच- देवगढ़, गोविन्द सिंह को 7777/- का पुरस्कार श्री चैन सिंहजी सरपंच- रामपुरा शिवानी कुँवर को 7777/- का पुरस्कार श्री गोविंद सिंहजी सरपंच- मंदिरपुर की और से देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेशजी यादव और कार्यक्रम की अध्यक्षता माँ दुर्गा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख श्री ठा. किशोर सिंहजी प्रतीहार अति विशिष्ट अतिथि में श्री अंशुलजी बैरागी, ताई का खेड़ा से सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र सिंहजी प्रतिहार के पिताजी श्री गोपाल सिंहजी प्रतीहार और उमरिया से रामलालजी मौजूद रहे ।

विशिष्ट अतिथि में निशान कोचिंग क्लासेज डायरेक्टर श्री मोहनलाल जी, मिश्रौली थाना अधिकारी,एवं मुख्य वक्ता कवि श्री राजेशजी पुरोहित और संस्थान के कार्यकर्ता दिलीप सिंह जी प्रतीहार, महेंद्र सिंह सोलंकी, रणजीत सिंह चौहान उमरिया, नरेंद्र सिंह सांगली, राहुल सिंह चौहान सरोद, महेंद्र सिंह चौहान, ओमपाल सिंह, साउंड वाले लाल सिंह चौहान और टेन्ट वाले राजू सिंह फोटोग्राफर राजेशजी वर्मा सहित सम्मानित होने वाले कई सरपंच भी उपस्थित रहे।
