पीठासीन/मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण का निरीक्षण डीएम ने किया

नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु लगाये गये पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को राजकीय इन्टर कालेज हरदोई के 17 कक्षों में दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय शुभ्रा सक्सेना ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान उन्होेेेंने मास्टर टेªनरों द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा जो प्रथम बार पीठासीन अधिकारी बने हैं उनको प्रशिक्षण के माध्यम से क्या बताया गया इसका भी संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान पीठासीन अधिकारी बूथ की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं और सभी जिम्मेदारियों का दायित्व भी उन्हंे निभाना पड़ता है, इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम बैलेट पेपर, अमिट स्याही, बैलेट बाक्स, मतदाता सूची, के साथ मतदाताओं की पहचान करने के उपरान्त ही मतदान करायें तथा पीठासीन डायरी समयबद्व तरीके से भरते भी जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण नगर निकाय आनन्द कुमार से कहा कि जो प्रथम बार पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन सभी के नाम ले लिये जाये और उन्हे पुनः गुणवत्तापरक प्रशिक्षण दिलाये।  अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय डा0 विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जा रहा हैं और सभी अधिकारियों की उपस्थिति भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह तीन घंटे तक चलने वाला सघन प्रशिक्षण है जो अधिकारियो को दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड श्री वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहउज्जुमा सिद्दीकी, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।