जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारियों व पञ्चायतों के प्रतिनिधियों ने की बैठक

बदायूँः गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानपंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा के किनारे बसे समस्त 41 ग्राम पंचायतों में सभी विकास कार्य पूर्ण होने चाहिए।

डीएम ने कहा कि गंगा यात्रा के दौरान गंगा तालाब, गंगा चबूतरा, खेल मैदान कूड़ा प्रबंधन केंद्र आदि कराए गए निर्माण कार्यों की नियमित देखरेख तथा क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में विशेष तौर पर स्वच्छता एवं साफ सफाई रखी जाए। सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें तथा कोई भी खुले में शौच करने न जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 शरनजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के अधिकारियों तथा डिस्ट्रीब्यूटरो के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी एजेंसियों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कहीं पर भी गैस सिलेंडर की ब्लैकमेल होते मिलती है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग तथा गैस सिलेंडर बिक्री होते मिले तो संबंधित क्षेत्र का डिस्ट्रीब्यूटर दोषी माना जाएगा तथा उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की गोदामों में औचक निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सिलेंडरों का औचक निरीक्षण किया जाए जिससे घटतौली पर भी रोक लगे। गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। गैस सिलेंडर चिन्हित स्थानों पर ही रखे जाएं। यदि इधर-उधर मिलते हैं तो कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियां तथा डिस्ट्रीब्यूटर तैयार रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा, अनंत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।