समाजवादी पार्टी का छात्र सदस्यता अभियान चलाया गया

             हरदोई- समाजवादी छात्र जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आईटीआई परिसर के बाहर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में पर्चा वितरण सुझाव पत्र भरवाया गया और समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया समाजवादी छात्र सदस्यता अभियान में ITI कॉलेज के लगभग 310 छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
               जिला प्रभारी अनीस राजा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने छात्रों के बीच जाकर जनसंपर्क करके कहा कि भाजपा सरकार छात्र नौजवान विरोधी है वर्तमान केंद्र व प्रदेश कि सरकार छात्रों नौजवानों को रोजगार सुलभ शिक्षा लैपटॉप कन्या विद्याधन छात्रवृत्ति देने में पूर्णतया वाले कॉलेजों में आईटीआई के अध्यापकों की कमी है जिसमें छात्रों की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे छात्रों की पढ़ाई सुचारु रुप से नहीं हो पा रही है।निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता ने  कहा समाजवादी सरकार में छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा कीप्रोत्साहित करने के लिए 12वीं उत्तीर्ण करने वाले लगभग 18 लाख से अधिक छात्र छात्राओं का निशुल्क लैपटॉप वितरित किए गए   कन्याधन  अंतर्गत छात्रओ को 30 _ 30 हज़ार रुपए की धनराशि प्रदान की गई जिसमें 6’43’466 छात्राएं लाभान्वित हुई रोजगार की समस्या के समाधान हेतु समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 2,42,437 अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी नौजवानों को रोजगार की दिशा में आर आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना लागू की गई।
             छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रहमत अली मोनू युवजन सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव, अमित सिंह मीतू, परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’, सुधीर गुप्ता ‘मिन्ना’, नीरज अवस्थी, प्रवीण कश्यप, हरिनाम सिंह यादव, दीपू यादव, दानिश, आमिर, लालू यादव, धीरज अर्कवंशी, सौरव श्रीवास्तव, आनद अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, शहनवाज खान, वारिस आलम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।