एनसीटीई ( राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा ) के द्वारा जारी बीएड डिग्रीधारकों को प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने योग्य माने जाने संबंधी आदेश से आक्रोशित डीएलएड/ बीटीसी प्रशिक्षुओं ने एक ज्ञापन सदर सांसद अंशुल वर्मा को सौंपा। डीएलएड/ बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुफरान अहमद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उक्त आदेश को वापस लेने की मांग की गई । इस मौके पर आनंद मिश्रा, अबू माज अंसारी, विकास, अखिलेश, शशिप्रकाश, अभिषेक और प्रकाश आदि प्रशिक्षु शामिल रहे।
Related Articles
नगर पंचायत अजुहा के सफाई कर्मचारियों ने ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
September 10, 2020
0
राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा बदायूँ के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
October 10, 2019
0
सैनिकों की शहादत पर हर तरफ ग़म और गुस्सा
February 16, 2019
0