आशा बहुओं ने स्थाई नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आशा बहुओं तथा आशा संगिनियों ने जनपद कौशांबी के मंझनपुर मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए दुर्घटना बीमा, एक माह में 30 दिन की जगह 20 दिन की प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने, रिटायरमेंट होने पर परिवार की एक महिला को स्थाई नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री/भारत के प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान दर्जनों की संख्या में आशा बहु, आशा संगिनी उपस्थित रही।

चायल से केसरवानी की रिपोर्ट