मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का हुआ आयोजन

हरदोई– आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश ने कहा के मेधावी बच्चे जनपद का गौरव हैं। ये बच्चे आगे अपने परिवार और जनपद का नाम नई ऊंचाई पर ले जायेंगे। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों ने जनपद का नाम रोशन किया है। बच्चों की सफलता में माता-पिता एवं गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार बच्चों भविष्य के सपनो को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अपने मार्ग से कभी भटके नही। सफलता को अपना हथियार बनाएं। 

अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पाने का प्रयास करें। अपने छोटे भाई बहनों को प्रेरित करते रहें। दिए गए आई-पैड का सदुपयोग करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अभ्युदय कोचिंग के संबंध में जानकारी दी। 

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे भविष्य का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर प्रयास करें। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चे जनपद के गौरव हैं। कार्यक्रम में कई अभिभावकों व बच्चों ने अपने उदगार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेधावी पर संबंधित अधिकारी व मेधावी बच्चे व उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे।