घर में घुसकर अधेड़ को मारा चाकू

मल्लावाँ (हरदोई)- रविवार की देर रात घर मे घुस कर अधेड़ को चाकू मार कर घायल कर दिया । ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
      कोतवाली क्षेत्र के गाँव सरफुद्दीनपुर निवासी सरवल अली पुत्र नसरूल्ला ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि बीती 24 जून की देर रात घर पर सभी लोग सो रहे थे । तभी नीरज पुत्र आशाराम निवासी बुधवारा जनपद महोबा घर मेें घुस गया था । जब उसके भाई कमरूद्दीन ने आवाज लगायी तो उसने चाकू से हमला कर दिया । जिसमे कमरूद्दीन के चाकू के गम्भीर घाव हो गये थे। शोर शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी । जिसपर कोतवाल ने पहुँच कर घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।