हरदोई- सोमवार को कचहरी परिसर में बने हवालात में अचानक हंगामा काटने लगा। इससे हवालात के बाहर बैठे पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया। थोड़ी देर बाद जानकारी हुई कि कैदी पुलिस पर ही इलाज न कराने और बदले में रूपए मांगने का आरोप लगा रहा है। यही नहीं बदले में पिटाई करने की भी धमकी देने का आरोप लगाया है।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कमलेश जिला कारागार में इसी मामले में जेल में बंद है। बताया गया है कि कमलेश को पेशी पर लाने के लिए कचहरी के हवालात में रखा गया था। जहां पर कमलेश ने ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने खुद को बीमार होने की बात बताई थी। इस पर सिपाहियों ने उससे रूपए मांगे। लेकिन जब रूपए देने से मना किया तो सिपाहियों ने उसे बीमार न होने की बात कहकर पीटने की धमकी दी।