नहर विभाग के लापरवाह जिम्मेदराओं की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों किसानों को भुगतना पड़ रहा है।नहर पटरी फटने से सैकड़ों बीघा गेंहू की पकी फसल जलमग्न हो गयी है।हालांकि एडीएम ने कहा है कि लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों के वेतन से किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
हरियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर विनौरा ग्राम सभा के मजरा कसियापुर में बीती रात माइनर की पटरी फटने से क्षेत्र की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।खेतों में तैयार व पकी खड़ी फसल सब पानी पानी हो गयी जिसमें किसानों का बुरा हाल है।पटरी फटने की सूचना ग्रामीणों ने नहर विभाग को दी लेकिन सूचना के घण्टो बाद अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो उल्टा ग्रामीणों पर ही भड़क गए।
कसियापुर के बेबी सिंह की खड़ी फसल जलमग्न हो गई तथा रामौतार की कटी पड़ी गेंहूँ की फसल बर्बाद हो गई श्रीपाल रामकृपाल रामशरन सहित कई किसानों की फसल पानी मे डूब गई।यह महज उदाहरण है ऐसे न जाने कितने किसान है जिनकी फसल लापरवाहों की भेंट चढ़ गई।किसानों ने बताया कि दो दिन पहले पटरी फटी थी जिसे ग्रामीणों की शिकायत के बाद खानापूर्ती करते हुए बंधवा दी गई जिससे फिर फट गई।एडीएम विमल अग्रवाल ने बताया कि जिम्मेदारों के वेतन से मुआवजा दिलाया जाएगा।