विधायक ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

माधौगंज- क्षेत्र के गांव दौलतयारपुर के सर्वेश की‌ मदद का विधायक आशीष सिंह ने आश्वासन दिया है । ज्ञात हो कि सर्वेश की रीढ़ की हड्डी ‌लगभग छः महीने पहले छत से नीचे गिर जाने के कारण टूट गई थी और उसके शरीर के नीचे का भाग निष्क्रिय हो गया। धनाभाव के चलते इलाज संभव नहीं हो पाया। सर्वेश के पांच पुत्री व एक पुत्र है। जानकारी मिलने पर मंगलवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने घर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाने के साथ ही शौचालय व आवास दिलवाने का आश्वासन दिया।