जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज रात्रि 10 बजे के उपरान्त शहर भ्रमण कर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को देखने के लिए शहर भ्रमण पर निकले सबसे पहले सिनेमा चैराहे पर कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया ।
इसके उपरान्त तहसील सदर रोड पर बनाये गये कूडे़ के निस्तारण के लिए स्थान को देखा इसके उपरान्त अधिशासी अधिकारी को दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में बिलग्राम रोड पर कूडे़ निस्तारण के लिए बनाये गये स्थान का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाले कूडे़ के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी को कूडे़ के समुचित निस्तारण, रोड के किनारे फेले कूडे़ के सम्बन्ध में निस्तारण की जानकारी प्राप्त की इस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन एकत्रित कूडे़ का उठान किया जाता है। इसके उपरान्त नुमाईश चैराहे पर कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया तथा चैराहो के सौन्दर्यीकरण के लिए निर्देशित किया। चौराहे पर तेजी से आते वाहनो की गति को नियंत्रित करने के लिए नुमाईश चैराहे से निकलने वाली सड़को पर गति अवरोधक बनाने के निर्देश दिये।