कौशांबी : जनपद के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदिहिंन खुर्द मे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल कौशांबी के दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया ।
साथ ही बताया गया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत कैंप लगाकर पात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची के तहत आयुष्मान भारत निशुल्क कार्ड बनाकर सरकार द्वारा 500000 तक का निशुल्क इलाज हेतु सहयोग प्रदान किया जाएगा । कोविड-19 के मद्देनजर आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे थे जिसको प्रदेश सरकार ने पुनः संचालित करते हुए गांव गांव मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत सुविधाएं प्रदान की जाएगी । आयुष्मान कार्ड बनाकर जन जन तक लाभ पहुंचाया जाएगा । इस अवसर पर एचसी नागेंद्र कुमार ,विनीत कुमार, योगेंद्र कुमार आदि ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
अस्पताल में नही मिले विधायक को एक भी मरीज अस्पताल के अव्यवस्थाओं को देख नाराज दिखे । विधायक ने खुद का अपना शुगर भी चेक कराया जिसमे डॉक्टरों की सराहना की । अस्पताल के कमरों तथा बेड एवम दीवार और पुताई का निरीक्षण जिसमे कुछ खामिया मिली उसको तुरंत फोन से सीयमो से वार्ता करके सभी सुविधाओं के विषय में औगत कराया इस मौके पर उधोश्याम वर्मा, ओम प्रकाश पासी, जितेंद्र पाण्डे ,तूफान यादव,ब्रजेश केसरवानी, रोहित साहू, तथा मौके पर नजदीकी ग्रामीण एकत्रित रहे और अपनी समस्याओं से माननीय विधायक जी को अवगत कराया।
कौशांबी से ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट