ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह ककरा द्वारा संचालित प्रेरणा कैफेटेरिया का सवाजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने ब्लाक परिसर मे फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों से समूह बना कर अपना जीवन स्तर सुधारने का आवाहन किया। उन्होंने कहा उनकी ओर से समूहो को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।उदघाटन मे समूह की अध्यक्ष रामदेवी,सचिव सवाना, कोषाध्यक्ष नसरीन जहाँ के नेतृत्व में 13 सदस्यीय समूह की ओर से पकवान वनाये गये। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वंदना जौहरी,सहायक विकास अधिकारी शिव शंकर मिश्रा,अभिषेक सिंह,दिनेश गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य रामसिंह कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष अभिराम सिंह,प्रधान अवधेश सिंह,श्यामवीर सिंह,भूरा सिंह,मुकेश वाजपेयी,अमित सिंह आदि मौजूद रहे।