कासिमपुर की दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा 

कासिमपुर पुलिस ने सरेहरी में हुई दुकानों में चोरियों का खुलासा कर चोर को जेल भेज दिया और अपराधी से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया।
      बताते चले कि थाना कासिमपुर क्षेत्र के सरेहरी चौराहे पर स्थित सुजीत पुत्र भगवान दास की मोबाईल की दुकान से चोरों ने दिनांक 23 नवबंर को बीती रात मोबाईल की दुकान में सेंध लगाकर बडी चालाकी से चोरी ने चोरी को अंजाम दिया था और उसी रात में ही चोरो ने सरेहरी चौराहे पर ही स्थित अनुज कुमार पुत्र रामाधर निवासी भटौली की द्विवेदी मशीनरी स्टोर में भी सेंध लगाकर चोरी की थी दुकानदारों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था और कासिमपुर पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी तथा इसकी विवेचना उप निरीक्षक कमलेन्द्र कुमार के द्वारा की गयी तथा पुलिस अधीक्षक हरदोई के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह के द्वारा विवेचना निस्तारण कर वांछित अभियुक्त अशोक कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र महावीर निवासी अटुका थाना कासिमपुर को थानाध्यक्ष संजय कुमार मौर्या के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के द्वारा गस्त पर चल रहे विवेचक उप निरीक्षक कमलेन्द्र कुमार ने गठित टीम एच सी पी हीरालाल गिरि कांस्टेबल शाहिद अब्बास जैदी ने अशोक कुमार को शाहपुर चमरहा मोड के पास से समय करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 19 पुराने मोबाईल फोन 46 मोबाईल बैट्री 6 मोबाईल चार्जर 113 मोबाईल कनेक्टर 47 रिंच 4 पेचकश और 460 रुपये की नगदी बरामद की तथा घटना का खुलासा करने वाली टीम में कासिमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौर्य उप निरीक्षक कमलेन्द्र कुमार सिंह एच सी पी हीरालाल गिरि व आरक्षी शाहिद अब्बास जैदी शामिल रहे।