अमेरिका में नवनिर्मित पुल के ढहने से छह से अधिक लोगों की मृत्यु

अमेरिका की फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित पुल के ढहने से छह से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है । पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए करीब 950 टन वज़न के पुल के मलबे में करीब 8 वाहन दब गए । यूनिवर्सिटी को स्वीटवॉटर शहर से जोड़ने के लिए 53 मीटर लंबा यह पुल शनिवार को आठ लेन वाले राजमार्ग पर छह घंटे में खड़ा कर दिया गया था ।