संदिग्ध अवस्था में युवक की कमरे में मौत

कछौना – अज्ञात कारणों के चलते हरदोई लखनऊ मार्ग पर रह रहे युवक की मौत हो गयी । जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव जसकरवा निवासी होरीलाल का 25 वर्षीय पुत्र यहाँ बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाने का कार्य करता था । बताया जाता है कि करीब तीन माह से काम बदं होने के बावजूद वह यहाँ एक ढाबे पर किराये का कमरा लेकर रहता था । शनिवार की सुबह जब देखा गया तो वह कमरे मे मृत अवस्था मे पड़़ा मिला । वहीं आसपास के लोगों की मानें तो शुक्रवार की रात वह अधिक नशे की हालत में था और पेट मे दर्द होने की बात कह रहा था । मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है । युवक की शादी नहीं हुयी थी । वह दो भाइयों मे छोटा था। इस सम्बंध मे कोतवाल जीतेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि शव  का पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजी गयी है।