जिला महिला अस्पताल में नशेड़ियों ने किया हंगामा

हरदोई जिला महिला अस्पताल में बीती रात कुछ नशेड़ियों ने जमकर हंगामा काटा। इन लोगो ने कई तीमारदारों की पिटाई करने के साथ-साथ उनको गाली-गलौज भी किया। अस्पताल के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो लोगो को हिरासत में लिया।
शनिवार की रात करीब 11 बजे कुछ नशेड़ी अस्पताल परिसर के अंदर घुस आए वहां पर भर्ती मरीजों के तीमारदार बैठे थे पहले तो इन लोगों ने तीमारदारों को गाली गलोज करना शुरू किया जब उन्होंने विरोध किया तो इन नशेड़ियों ने उनकी बेवजह पिटाई शुरू कर दी उसके बाद सभी को ऐलानिया गालियां देते हुए हंगामा करने लगे। इन नशेड़ियों के हंगामे से को देखकर अस्पताल का गार्ड भी भाग गया। इस कारनामे को देखकर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी काफी घबरा गई उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी सबसे पहले 100 नंबर की गाड़ी आई उसके बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस को देख कर कुछ नशेड़ी भाग गए तथा दो को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद गेट पर टहल रहे कुछ अराजकतत्वों को भी पुलिस ने खदेडा। इस सम्बंध में शहर कोतवाल ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिनका शांति भंग में चालान किया गया।