गुरुवार शाम को बिलग्राम कस्बे की मुख्य सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर बाइक धू-धूकर जल उठी। इस मंजर को देख सभी दंग रह गए।जैसे तैैसे बाइक में लगी आग बुझाई गयी तब तक बाईक जलकर खाक हो गई।
बिलग्राम नगर के मुख्य बड़े चौराहे पर एक चलती मोटरसाइकिल अचानक धू धू कर जलने लगी जब तक लोग समझते तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी लेकिन आस पास के दुकानदारों ने दौड़ कर आग पर पानी डालकर आग को बुझाया और वहां गुजरने वाली सभी गाड़ियों को फौरन रोका गया।लोगों की माने तो इस गाड़ी में पेट्रोल का रिसाव हो रहा था जिसकी वजह से आग लगी।वही गाडी मालिक उमेश चंद्र शुक्ला निवासी ग्राम परसोला ने अपनी गाड़ी सर्विस करवाने के लिए बिलग्राम के मुन्ना मिस्त्री के पास आये थे लेकिन गाड़ी का लाक खराब था इस लिए मिस्री मुन्ना उसी गाड़ी से दुकान पर लाक लेने के लिए गये थे और चौराहा पहुचते ही उसमें अचानक आग लग गई जिससे वो खुद बाल बाल बच गए और लोगों की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।