बीच बाजार में सांड सड़क पर भिड़े, बाजार में भगदड़ मची

बीच सड़क लड़ पड़े दो सांड, आधे घंटे तक चलती रही फाइट

              शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे पर दो सांड आपस में भिड़ गए। बीच सड़क एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करते रहे। सांड आगे-पीछे धकेलते हुए आधे घंटे तक अपना दम दिखाते रहे। वहीं, पब्लिक पत्थर मारते हुए उनके अलग करने कि कोशिश करती रही जिससे अफरातफरी का माहौल रहा।
              मामला शहर कोतवाली के बड़ा चौराहे का है।यहां दो सांड आपस में भिड़ गए। चश्मदीद विष्णु मिश्रा का कहना है, ”लगभग एक घंटे तक एक-दूसरे पर अपना दम दिखाते रहे। इससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। दो सांड़ सड़क पर भिड़ गए जिस कारण ग्रामीणों में भगदड़ मच गई तथा मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सांड़ अचानक आपस में भिड़ जाते हैं।सांड के भिड़ने से अफरातफरी का माहौल रहा और किसी तरह लोग बचते रहे जिससे यातायात भी बाधित रहा।