हरदोई– विकास खंड के पचकोहरा गांव स्थिति ब्राईट कैरियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के बच्चों ने उत्तर -प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कुशल राजनीतिज्ञ श्री एन डी तिवारी जी निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शनिवार को विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया और दिवगंत पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना भी की । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि श्री एन डी तिवारी जी ने चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया श्री एन डी तिवारी बहुत ही उच्च कोटि के राजनेता समाज सेवी व ओजस्वी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने राजनीतिक और पारिवारिक जीवन में कई उतार चढाव देखे और उनका कुशलता से सामना भी किया । इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यालय के छात्र -छात्राएँ मौजूद रहीं।