प्रभारी अधिकारी(वीआईपी)/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि सांसद राज्य सभा (प्रभारी-उन्नाव) डा0 अशोक बाजपेयी का 28 एवं 29 नवम्बर 2018 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि 28 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे आई0आर0 इन्टर कालेज सण्डीला में स्काउट रैली का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरान्त दोपहर 12.30 बजे रफी अहमद इन्टर कालेज मुन्ने मियां चौराहे में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सायं 4 बजे निज निवास जनता कुटीर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 29 नवम्बर 2018 को सायं 5.00 बजे जनता कुटीर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।