पहले इश्क़ और फिर बेवफ़ाई, पीड़िता पहुंची एएसपी के पास

           हरदोई- लव सेक्स और धोखा की एक कहानी सामने आई है।बिजली विभाग में तैनात एक कर्मचारी के प्यार में फंसकर युवती घर छोड़कर प्रेमी के किराए के लिए कमरे पर पहुंची जहां उसके साथ उसके प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाये और भाग निकला।युवती अब दर बदर दौड़ रही है।एएसपी के पास पहुंची पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो मामले में एफआईआर के आदेश अधिकारी ने दिए है।
        आँखों से पहली नजर में प्यार एक कहानी के रूप में ही अच्छा लगता है लेकिन हकीकत की जिंदगी में यह भारी पड़ जाता है।ऐसी ही एक पीड़ित युवती एएसपी के पास पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई तो लोग दंग रह गए कि क्या ऐसा भी होता है।अब प्यार में धोखा खाई युवती ने एएसपी से अपने प्रेमी को पाने की फरियाद लगाई है।
        दरअसल युवती के अनुसार पहली बार एक युवक अक्षय कुमार जो कि बिजली विभाग में कर्मचारी है और सिटी पावर हाउस में काम करता है उसको पीएनबी बैंक में मिला और दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की।इसके बाद फोन नम्बर का आदान प्रदान हुआ और फिर शुरू हो गईं फोन पर बातचीत-बातचीत कब दोनों की कहानी प्यार में तब्दील हो गई पता ही नही चला-दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी करने के लिए कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हुए।युवती का कहना है कि लड़के ने एक कमरा सुभाष नगर में लिया और उसके कहने पर वह  घर छोड़ कर उसके पास आ गई और उसी कमरे में रहने लगी। एक दिन लड़के ने उससे कोर्ट मैरिज के लिए सारे कागजात लिए और कमरे से चला गया फिर वो दुबारा लौट के नही आया। अब लड़की ने एएसपी सिटी कुँवर ज्ञानंजय से न्याय की गुहार लगाई है।एएसपी ज्ञानंजय के अनुसार प्रार्थना पत्र दिया है जिस पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है विधिक कार्यवाही कर न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी।