नगर निकाय नामांकन के चलते लागू धारा 144 का नहीं हुआ पालन, पुलिस बनी मूकदर्शक

हरदोई– नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर सोमवार को पर्चा दाखिल करने का अन्तिम दिन था। उत्तर प्रदेश में अन्तिम दिन हुए नामांकन के दौरान धारा 144 लगे होने के बावजूद जमकर उसकी धज्जियां उड़ाई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्याशियों के साथ आकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हरदोई पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 

सुबह एसपी ने नामांकन स्थल का निरीक्षण जरूर किया था लेकिन इस सब के बावजूद नेताओं की मनमानी के आगे कानून धरा का धरा रह गया और जमकर नियम और कायदों की धज्जियां उड़ाई गईं। जिस दौरान भाजपा व सपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने आये तो उनके साथ समर्थकों की बड़ी भीड़ भी नामांकन स्थल तक आयी। वहीं इस दौरान नामांकन स्थल पर मौजूद पुलिस व अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।