१८ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • सरकार ने स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के लिए लगभग 638 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी।
  • केन्‍द्र सरकार ने राज्‍यों और केन्‍द्रश‍ासित प्रदेशों से भीषण गर्मी के मद्देनजर विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के लिए प्रभावी प्रबंध करने को कहा।
  • कर्मचारी चयन आयोग हिन्‍दी और अंग्रेजी के अतिरिक्‍त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में मल्‍टी टॉस्किंग स्‍टॉफ परीक्षा आयोजित करेगा।
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने सूडान में जारी संघर्ष की निंदा की। उन्‍होंने संकट के समाधान के लिए तत्‍काल संघर्ष विराम लागू करने का आह्वान किया।