पति से झगड़कर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नया गांव का मामला, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

         पति से हुई है मामूली विवाद में महिला ने साड़ी द्वारा कमरे के गुंडे में लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है वही मृतका के परिवार वाले किसी भी तरह का आरोप लगाने से इनकार कर रहे हैं।
         बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी महेंद्र की पत्नी मीरा 30 ने मामूली से विवाद में कमरे के कुंडे में साड़ी से लटककर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतका की 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा परिवार में दो बच्चे हैं और पति पत्नी परिवार से अलग रह रहे थे पति मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है 31 दिसंबर की सुबह पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर हल्की सी झड़प हुई थी जिस से आहत होकर महिला ने कमरे में गुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतका के 1 पुत्र मोहित 6 वर्ष तथा एक पुत्री शिल्पी 1 वर्ष है पति महेंद्र भीथी मजदूरी करने के लिए गया हुआ था वापस आने पर देखा की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है तभी ग्रामीणों ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वही व्रत का के मायके पक्ष से भाई विमलेश पूछताछ में किसी भी तराइन का आरोप लगाने से इनकार किया है।