बालिका की गैंगरेप के बाद खुलासे के डर से हत्या

Rapist caught by Hardoi police

          हरदोई- 22 नवम्बर को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के बाद मामले का खुलासा न हो इसके लिए सभी ने मिलकर बालिका की हत्या करके शव गन्ने के खेत मे छिपा दिया था।वहीं चारों युवकों को निर्दोष बताते हुए सभी के परिजनों ने एसपी आफिस से लेकर पुलिस लाइन तक हंगामा काटा और एसपी की गाड़ी के सामने लेटकर निर्दोष बताकर छुड़ाने की बात की।एसपी ने मामले में कार्यवाई का आश्वाशन देकर मामला शांत कराया।   

         22 नवम्बर को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत मे खून से लथपथ शव मिला था।गांव के ही एक युवक की पुत्री के रूप में उसकी पहचान हुई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था जिसमे बालिका के साथ हैवानियत की बात सामने आई थी।इस मामले में बालिका के भाई ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध गैंगरेप,हत्या व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई थी। 

        खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने इस मामले में मेंडू गांव के निवासी रामजी उर्फ़ लंगड़,पुत्र शत्रुहन,जीतेश यादव पुत्र पारथ सिंह यादव,आलोक यादव पुत्र शेषराम व अतेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र सुनील कुमार को रोडबेज बस अड्डे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि बालिका के साथ हैवानियत करने के बाद कहीं इस राज का पर्दाफाश न हो जाये इस डर से हत्या करके शव गन्ने के खेत मे छुपा दिया था।एसपी ने बताया सभी को जेल भेजा जा रहा है। 

          वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गए युवकों के परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो परिजनों ने एसपी ऑफिस से लेकर पुलिस लाइन तक जमकर हंगामा किया।परिजन पहले एएसपी ज्ञानजंय सिंह से मिले और सभी को निर्दोष बताया।इसके बाद परिजनों ने   पुलिस लाइन में जाकर जमकर हंगामा किया।परिजनों ने एसपी की गाड़ी के सामने लेटकर भी हंगामा किया जिसके बाद एसपी ने सभी को समझाया और मामले में जांच कराने की बात कहकर किसी तरह से लोगों समझाया।परिजनों ने एसपी को बताया कि सभी को निर्दोष फंसाया जा रहा है।