चारा काटने गई महिला की गला दबाकर हत्या, शव खेत मे फेंका 

               हरदोई में शाम को खेतों की और मवेशियो के लिए चारा लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई । घटना की सूचना परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
                मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमाऊ का है । गांव निवासी श्रीमती (32) पत्नी लल्लन शनिवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर से मवेशियों को चारा लेने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी । बताया गया कि काफी देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की । तलाश करने पर श्रीमती का शव गांव के ही रमेश मिश्रा के खेत में पड़ा मिला । वहीं पड़ोस में राजेंद्र के खेत में मवेशियों के लिए इकट्ठा किया गया चारा भी पड़ा मिला है । परिजनों के मुताबिक श्रीमती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला है । उसके पास से कुंडल, नाक का फूल, पायल व गले की माला गायब मिली है । परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।