सांड़ ने दो दिन में चार लोगों पर किया हमला 

             शनिवार व रविवार के दो दिनों में एक आवारा सांड़ चार लोगों को घायल कर चुका है । इनमें से एक हरदोई रेफर किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रमोद 38 वर्ष पुत्र रामकिसुन निवासी इटारा, मेवाराम 52 वर्ष पुत्र छोटकाई पिहानी मोहल्ला अम्बेडकरनगर दोनों लोगों को मार चुका था । रविवार की सुबह मोहल्ला अम्बेडकरनगर के पास भोगियापुर थाना पिहानी के वसीम 40 वर्ष पुत्र अलीरजा टलने के लिऐ जा रहे थे । आवारा सांड़ ने उनको रौंद-रौंद कर मारा । वह पिहानी में अपनी रिशतेदारी में आये थे । जब उनके रिश्तेदारों को मालूम हुआ तो वह वसीम को सी. एच. सी. पिहानी ले गये जहाँ से डाक्टरो ने हरदोई रेफर कर दिया । सांड़ ने इसके बाद अरविन्द 38 वर्ष पुत्र रामनरेश निवासी करावाँ को अपना निशाना बनाया । इन के परिजनों ने सी. एच. सी. पिहानी में इलाज करवाया । हिंसक सांड़ के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।