72 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम नहीं हुई पहचान

            72 घंटे बाद लावारिस हालत में मिले युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।
            दरअस्ल बघौली थाना क्षेत्र में अडंगापुर गांव के पास तीन दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है। लेकिन ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रही है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने काफी कुछ प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी।युवक कहां का रहने वाला है। अगर हत्या की गई है तो क्यों की गई है। इस बात की जानकारी करने में पुलिस जुटी है।