कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश : जैसे कि हम जानते हैं आज पूरे भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इसी उपलक्ष्य में आज ठाकुरद्वारा स्कूल में तिरंगा लहराया गया। साथ ही इस शुभ अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करवाया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य इत्यादि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर ठाकुरद्वारा स्कूल के मुख्याध्यापक कमलेश कुमार, गांव के प्रधान प्रकाशचंद, उपप्रधान प्रवीण कुमार, बी.डी.सी मेंबर शेर सिंह, SMC प्रधान शालिनी और अन्य एसएमसी मेंबर तथा पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। गांव के प्रधान प्रकाशचंद्र ने स्कूल को 2100 रुपए दान में दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, विमल सागर, अमीचंद, सुनील कुमार, सेवादार सीमा देवी और कमला देवी इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।