३० अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की एक सौवीं कड़ी को करोड़ों लोगों ने सुना। ऐति‍हासि‍क कार्यक्रम को सुनने के लि‍ए देश और वि‍देशों में विशेष व्‍यवस्‍था।
  • प्रधानमंत्री ने कहा – मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों के हित और सकारात्मकता का उत्सव बना।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जनता दल सेक्‍युलर के वरिष्ठ नेताओं का प्रचार अभियान तेज।
  • मौसम विभाग का आगामी कुछ दिनों में देश के अनेक स्थानों पर तेज वर्षा और ओले पड़ने का पूर्वानुमान।
  • सात्विक साइराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुबई बैंडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा।