- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – भारत को विनिर्माण का केंद्र बनाने के लिए, युवा नई क्रांति का नेतृत्व करेंगे।
- भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए केंद्र ने मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया को प्रभावित करने वालों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों के बीच डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने का मिशन शुरू किया।
- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा – चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन प्रबंधन का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।