- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में दो वंदे भारत ट्रेनों सहित कई बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के मरोल में अलजमीया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का भी उद्घाटन किया। दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
- श्री मोदी ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया और फीते को औपचारिक रूप से काटने के साथ अरबी अकादमी का आधिकारिक उद्घाटन किया।
- लखनऊ में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा–भारत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
- लोकसभा में बजट पर चर्चा के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए कृषि ऋण लक्ष्य भी बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने खाद्य सब्सिडी में कटौती के विपक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया।
- श्रीमती सीतारमन ने कहा कि खाद्य सब्सिडी को लगभग दोगुना कर एक लाख 97 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- जनता के बीच मोटे अनाज के पोषण लाभों को लोकप्रिय बनाने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने आज नई दिल्ली में अपनी प्रमुख पत्रिका ‘योजना’ के प्रख्यात लेखकों की पैनल चर्चा आयोजित की। पैनल में पोषण विशेषज्ञ, स्तंभकार, पत्रकार और मोटा अनाज के पुनरुद्धार के लिए समर्पित स्टार्टअप के संस्थापक शामिल थे।
- त्रिपुरा में वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान तेज किया। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद 375 उम्मीदवार मैदान में।
- महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी विश्वकप आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहा है। पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात साढ़े दस से शुरू होगा। भारत का पहला मैच रविवार को पाकिस्तान से होगा।
- क्रिकेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 144 रन की बढ़त ली। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया और हरफनमौला रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद लौटे।