११ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तथा पूर्वोत्तर भारत में बृहस्‍पतिवार तक अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी ।
  • हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जुडी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 80 हुई।
  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू ।
  • वस्‍तु और सेवा कर परिषद ने कैंसर और असाधारण बीमारियों की दवाओं को कर से छूट दी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- देश में उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केन्‍द्र बनने की क्षमता ।
  • महिला क्रिकेट में भारत ने ढाका में दूसरे टी-20 अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मैच में बांग्लादेश को आठ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में दो-शून्‍य की अजेय बढत बनाई।