- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। शिलंग, पुणे और नागपुर में ब्यूरो के नव-निर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घघाटन भी करेंगे।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सांप्रदायिक हिंसा के बाद सासाराम और बिहारशरीफ में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अब तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दोबारा उपयोग वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
- भारतीय इस्पात प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया।
- पीवी सिंधु मैड्रिड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से हारीं।