२० फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्किए और सीरिया में ऑपरेशन दोस्त को वसुधैव कुटुंबकम  का उदाहरण बताया। श्री मोदी ने अभियान में शामिल एन.डी.आर.एफ. जवानों से बातचीत की।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा–महिलाओं के विकास के बिना समाज विकसित नहीं हो सकता। राष्‍ट्रपति ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस में शामिल हुईं।
  • भारत और उज्बेकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास-दुस्‍तलिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू।
  • अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अचानक यूक्रेन के कीव की यात्रा की।
  • मिस्र में आई.एस.एस.एफ. विश्वकप में निशानेबाजी में भारत को दो स्वर्ण पदक।
  • दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप में भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्‍य रखा। डीएलएस के कारण भारत ने आयरलैंड को 5 रन से हराया हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।