२० मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना के लिए ऋण और जापानी भाषा में सहयोग से जुड़े दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो आज नई दिल्ली में बुद्ध जयंती पार्क गए।
  • इस अवसर पर श्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को बाल बोधि वृक्ष का एक पौधा भेंट किया। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं दोनों देशों को जोडती हैं।
  • लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्‍पणी और अदाणी समूह के मुद्दें पर संसद में लगातार छठे दिन गतिरोध जारी।
  • अमृतसर में श्रम-20 सहभागिता समूह की बैठक में वैश्विक श्रम शक्ति में लैंगिक असमानता खत्‍म करने का आह्वान।
  • आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहाल ने संसद में विश्‍वास मत हासिल किया।
  • महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में मुंबई में यूपी वारियर्स ने गुजरात जाइंट्स को तीन विकेट से हराया।