२२ जनवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती के अवसर पर कल अण्‍डमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करेंगे।
  • अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप का नामकरण प्रहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर किया जाएगा। इसी प्रकार आकार की दृष्टि से अन्‍य द्वीपों का नामकरण किया जाएगा। इसमें- मेजर सोमनाथ शर्मा, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का, मेजर रामास्‍वामी परमेश्‍वरन, कैप्‍टन विक्रम बत्रा और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्‍डेय शामिल हैं।
  • श्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप पर बनाए जाने वाले नेताजी राष्‍ट्रीय स्‍मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन करेंगे। 2018 में श्री मोदी ने रॉस द्वीप का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के रूप में किया था।
  • गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल कल नई दिल्‍ली में होगी।
  • राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल नई दिल्‍ली में 11 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 24 जनवरी को इन पुरस्‍कार विजेताओं से बातचीत करेंगे। यह पांच वर्ष से 18 वर्ष के बच्‍चों को छह श्रेणि‍यों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इन श्रेणियों में कला और संस्‍कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा तथा खेल शामिल हैं। प्रत्‍येक विजेता को पदक, एक लाख रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री ने पुलिस को अधिक संवेदनशील बनाने और नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।
  • होगी।
  • मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत सिंगरौली में 25 हजार से अधिक परिवारों को निशुल्‍क भूखण्‍ड दिए गए।
  • इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने पुरूष सिंगल्‍स और कोरिया की आन सियोंग ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता।
  • हॉकी विश्‍वकप में भुवनेश्‍वर में मलेशिया को चार-दो से हराकर स्‍पेन क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा
  • न्‍यूजीलैंड हारकर भारत हॉकी विश्वकप से हुआ बाहर।