०१ मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारी और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
  • इस वर्ष अप्रैल में अब तक का सर्वाधिक एक लाख 87 हजार करोड़ रूपये जीएसटी संग्रह हुआ।
  • उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी – विवाह के असाध्य मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से वह तलाक का आदेश पारित कर सकता है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉलदीव की रक्षामंत्री से माले में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की। भारत मालदीव को तेज गति का एक गश्ती पोत और एक छोटा जलपोत सौंपेंगा।
  • मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तेज वर्षा और आंधी की चेतावनी जारी की।
  • और, भारत के मैराज अहमद खान और गनीमत सेखों ने मिस्र के काहिरा में विश्वकप निशानेबाजी में स्वर्णपदक जीता।