२४ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के थेवारा में युवा सम्मेलन युवम 2023 को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा- अपनी युवा शक्ति के कारण भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
  • प्रधानमंत्री कल तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में डेयरी उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया।
  • कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज ।
  • आईआईएम के सर्वेक्षण के अनुसार आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम की सौ करोड़ श्रोताओं तक पहुंच।