२५ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गतिरोध खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।
  • संसद ने छत्तीसगढ़ में कुछ समुदायों को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक पारित किया।
  • मौसम विभाग ने गोवा, कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लिए तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया।
  • अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने मौजूदा वित्‍त वर्ष में भारत की वृद्धि दर बढाकर 6.01 प्रतिशत  रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया।
  • चीन ने छिन कांग की जगह वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया।
  • तोक्‍यो में जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में के० श्रीकांत और एच.एस. प्रणॉय, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।