१७ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – भारत अपने नागरिकों के हित में रूस से कच्चा तेल खरीदेगा।
  • जी-20 अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा – भारत अग्रणी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी राष्ट्र के रूप में उभरा।
  • केंद्र की गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर 123 करोड़ रुपये से अधिक की तेल जेट्टी विकास परियोजना को मंजूरी।
  • थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति इस वर्ष मार्च में घटकर 29 महीने के निचले स्तर एक दशमलव तीन-चार प्रतिशत हुई।
  • मौसम विभाग का पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 4 दिन लू चलने का अनुमान।
  • 62 दिन की श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू।